नई दिल्ली ,डिजिटल डेस्क : देश का उत्तर भारत का इलाका इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं। कई जगहों पर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अधिकांश शहरों में तापमान में कमी महसूस की जा रही है। लोगों को अब दिन में खिली धूप पसंद आने लगी हैं।
जहां एक ओर उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, तो दूसरी ओर देश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच आइए आपको बताते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में आज यानी मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा ?
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 नवंबर यानी मंगलवार दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। तापमान में कमी महसूस की जाएगी। सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम ?
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में इन दिनों शीतलहर देखने को मिल रही है। प्रयागराज में आज सोमवार को सीजन का पहला कोहरा छाया दिखा। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे प्रदेश में यही स्थिति देखने को मिलेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। लखनऊ में 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार के मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को बिहार में तेजी से पारा गिरने की संभावना है। सुबह के समय में कई शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम ?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबरी का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में 18 नवंबर को तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी देखने को मिल सकती है।
