बागपत, संवाददाता : बागपत जिला के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 21 दिन की फरलो पर आये डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का फरलो की समय अवधि पूर्ण हो गया। बुधवार को डेरा प्रमुख को कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाये गए । जेल में राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के प्रकरण में उम्र कैद की सजा काट रहे है। डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से बीती 21 नवम्बर को 5 वी बार 21 दिनों की फरलो पर बरनावा के आश्रम में आये थे। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के लोगों के साथ एकसाथ रहे । डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स नियुक्त कर दी गई । दोपहर को उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस व सीओ युवराज सिंह इंस्पेक्टर क्राइम ओमप्रकाश सिंह बरनावा के आश्रम पहुचे। यहां से दोपहर करीब 3 बजकर 22 मिंट पर पुलिस सुरक्षा के बीच उन की चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद कलर की आश्रम के अंदर से निकल कर बडौत की तरफ से सुनरिया जेल के लिए रवाना हुई। Post navigation लखनऊ का निकला संसद में धुंआ फैलाने वाला ई रिक्शा चालक Agra : किसान के साथ धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार