Weather Update : देश के कई हिस्सों में कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

WEATHER-UPDATE (5)

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं के साथ ठंडक का एहसास बढ़ रहा है। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक , पूर्वी बांग्लादेश और उससे जुड़े क्षेत्रो पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 11 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। दक्षिण राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इसके अतिरिक्त केरल, तटीय कर्नाटक, , लक्षद्वीप, तमिलनाडु, रायलसीमा और नागालैंड में (9 दिसंबर) को मध्यम बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 10 और 11 दिसंबर को पांच राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रो में कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रो में बहुत घना कोहरा छाया रहा और बिहार के कुछ क्षेत्रो में घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी के एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार , 10 और 11 दिसंबर को उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग क्षेत्रो में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छा सकता है।

सिक्किम और पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि की संभावना

आईएमडी के प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 दिसंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।इसके साथ ही, मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश राज्यों को तबाही करने वाला चक्रवाती परिसंचरण मिचौंग अब कमजोर हो गया है और झारखंड में कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है।

बिहार में तापमान में गिरावट जारी
बिहार में चक्रवाती तूफान मिचौंग के बाद राज्य के मौसम का मिजाज बदल गया है। पछुआ हवा चलने के कारण से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। वर्षा का सिलसिला खत्म होते ही घना कोहरा का प्रभाव राज्य में बना रहेगा। 48 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य हिस्सों के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना बनी है। इनके कारण ठंड में वृद्धि के आसार बढे हैं।

पंजाब में बढ़ रही है ठिठुरन
पंजाब में बढ़ती ठंड से लोग को घरों में दुबकने लिए मजबूर हैं। कोहरे के कारण से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। कोहरे के कारण वाहन चलाने में भी लोगों को परेशानियों की समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में धूप खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्‍यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *