Lucknow : धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

TIRANGA-YATRA

लखनऊ,शिव सिंह : कृष्णा नगर के हिन्द नगर प्रथम वार्ड अंतर्गत एल डी ए कालोनी सी -1 स्थिति कार्यालय में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारों, अधिवक्ताओं, आरटीआई एक्टिविस्ट,समाजसेवियों बूढ़े,बच्चे,और महिलाओं ने भाग लेकर लगभग चार किलोमीटर पैदल चल कर तिरंगा यात्रा निकाली।

सभी ने एक सुर में देशभक्ति गीत गाकर वन्देमातरम,भारत माता की जय के जोर-शोर से नारे लगाए देश के प्रति नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति में कोई कसर नही छोड़ी पूरी तिरंगा यात्रा छोटे छोटे कदमो से पूरे जोश के साथ पूरी की। तिरंगा यात्रा की आभा देख राहगीर भी मंत्रमुग्ध हो गए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ,उत्तर प्रदेश विशेष कार्याधिकारी मुन्नू लाल त्रिपाठी ,मोहित त्रिपाठी ,विपिन त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी ,गीता सिंह,पूनम साहू,मलती अवस्थी, अर्पिता सिंह, जयचन्द चौहान, डॉ राम पाल, चंद्र प्रकाश ,त्रिपाठी,सोनू गुप्ता ,अवगित मिश्र,भीम मिश्रा, सिद्धि त्रिपाठी, कमला यादव ,लल्लन सिंह,मंजू सिंह,घनश्याम सिंह, कृष्ण कान्त अवस्थी ,आर एस गुप्ता ,मालती अवस्थी पूजा त्रिपाठी सहित तमाम सैकड़ो सम्भ्रान्त जनो ने तिरंगा यात्रा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो कर अपनी अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अन्त में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया, और संस्था द्वारा हर सम्भव मदद की बात भी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *