Weather Update : दिल्ली में झमाझम बारिश, उत्तर प्रदेश में जारी ऑरेंज अलर्ट

WEATHER-UPDATE

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क : दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रो में शुक्रवार देर रात से ही जोरदार वर्षा हो रही है। वर्षा होने से दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिल गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त किया था लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद मयूर विहार में तो वर्षा हुई लेकिन शेष दिल्ली में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अगले तीन-चार दिन तक काले बादल छाए रहने के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त किया है। शनिवार को दिल्ली में सामान्य से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। रविवार यानी 6 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 10 अगस्त से हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है ।

कैसा है उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल ?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, IMD ने उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को वाराणसी और प्रयागराज में तेज बारिश का अलर्ट है।

वहीं उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में और मध्य प्रदेश के क्षेत्रो में हो रही लगातार वर्षा के चलते बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बेतवा नदी पर बने राजघाट बांध के 14 गेटों को खोलकर 1 लाख 25 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के नीचे बना मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पुल डूब गया है। जिससे रास्ता बंद हो गया है। बेतवा नदी के किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *