नई दिल्ली, एनएआई : कोल्ड डे के बाद दिल्ली में अब शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कोहरे की मार घटने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग दिल्ली ने अगले तीन दिनो के लिए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। दिल्ली शनिवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी हुए थी। कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ था। आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 200 मीटर तक दर्ज किया गया। कोहरे के चलते न्यूनतम तापमान में भी और गिरावट देखने को मिला । कितना था तापमान शुक्रवार को जहां यह 3.9 डिग्री था। वहीं, शनिवार को और कम 3.6 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज़ किया गया , जो सामान्य से चार डिग्री कम है। आयानगर का न्यूनतम इससे भी कम 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज़ किया गया। मैदानी क्षेत्रो में शनिवार को यह सबसे कम तापमान रहा दिल्ली के मयूर विहार में सबसे कम तापमानमौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल व उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी शनिवार का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया । दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 97 से 69 प्रतिशत दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री मयूर विहार का रिकॉर्ड दर्ज़ किया गया। आज भी बना रहेगा घना कोहरा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी सुबह घना कोहरा बना रहेगा । दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और चार डिग्री रह सकता है। रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कमोबेश यही स्थिति सोमवार-मंगलवार को भी बनी रहेगी। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। Post navigation Captain Miller Collection : ‘कैप्टन मिलर’ की ब्लॉकबस्टर शुरुआत Kanpur : शहीद कैप्टन के स्मारक बनाने में नगर निगम की लापरवाही