नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क : पूरे देश में मानसून कीवर्षा देखने को मिल रही है। दिल्ली में भी कई क्षेत्रो में मंगलवार को हुई वर्षा के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज भी कुछ क्षेत्रो में वर्षा हो सकती है। मानसूनी सीजन की वर्षा ने दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई है। IMD के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बने रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं के चलने के कारण लोगों को उमस से भी छुटकारा मिल सकता है। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी मंगलवार को राजधानी में इस मानसून की दूसरी अच्छी वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी अच्छी वर्षा हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्से में मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी थी। मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद घने बादल छाये रहे और फिर ढाई बजे कई इलाकों में अच्छी वर्षा हुई। बता दें कि मानसून की दस्तक के साथ ही 28 जून को 24 घंटे के भीतर 228 मिमी वर्षा हुई थी, लेकिन इसके बाद से दिल्ली को हल्की वर्षा से राहत मिली । यूपी में मौसम ने फिर बदली करवटयू पी में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदला है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फिर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वर्षा के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं कि आज बुधवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा। वहीं, लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं। Post navigation Accident : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से जा भिड़ी बस, 18 की मौत Vicky Kaushal का तौबा-तौबा गाना देख Katrina Kaif हुई मुरीद