दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, आरोपी के पैर में लगी गोली

mathura-news

मथुरा, संवाददाता : आरोपी ने पलवल  की रहने वाली एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर बुलाया। वहां से उसे अपनी बाइक पर राज गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

मथुरा के थाना जैंत पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने शनिवार रात एक मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को अभय फौजी बताकर हरियाणा की एक महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसके गहने और नकदी भी लूट ली थी। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

जैंत प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी की टीम शनिवार रात सनसिटी के पास चेकिंग कर रही थी। रात 9:53 बजे एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान टीम पर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार (29) पुत्र रमेश चंद्र, निवासी गांव माल फरह (मथुरा) ने सोशल मीडिया पर अभय फौजी नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार (29) पुत्र रमेश चंद्र, निवासी गांव माल फरह (मथुरा) ने सोशल मीडिया पर अभय फौजी नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। उसने पलवल (हरियाणा) की रहने वाली एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर छटीकरा बुलाया। वहां से उसे अपनी बाइक पर राज गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
आरोपी ने महिला के फोन से 15,000 ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके साथ ही 4,000 नकद और कुंडल भी लूट लिए थे।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, 2 खोखा, 1 कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि पवन कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध मथुरा और राजस्थान के भरतपुर (कोतवाली, चिकसाना, कुम्हेर) में बलात्कार, हत्या के प्रयास, लूट और एनडीपीएस एक्ट के कुल 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में जैंत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी, निरीक्षक विवेक कुमार, महिला उपनिरीक्षक काजल भारद्वाज, प्रिया सिवाच, और सर्विलांस टीम का मुख्य योगदान रहा। घायल आरोपी को उपचार के लिए सौ सैय्या अस्पताल, वृन्दावन भेजा गया है।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World