unnao-news

उन्नाव ,संवाददाता :Unnao News: दूसरी शादी का पता चलने पर युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया। कोतवाली में चार घंटे तक पंचायत चली। बरात बिना दुल्हन लौटी।

जयमाल से पहले युवक की दूसरी शादी होने का पता चलते ही दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंचा। दोनों पक्षों में चार घंटे चली पंचायत के बाद भी बरात बिना दुल्हन लौट गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हरदोई के संडीला से मंगलवार को बरात आई थी। होने वाली दुल्हन के पिता ने बताया कि तिलक के दौरान उन्होंने नकदी और बाइक दी थी लेकिन वर पक्ष कार की मांग करने लगा।

किसी तरह मामला शांत हुआ और आगे की रस्में पूरी करने की तैयारियों के बीच युवक की यह दूसरी शादी होने की बात पता चली तो बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। करीब चार घंटे बाद भी दोनों पक्षों में बात नहीं बनी तो बरात लौट गई।

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि युवक का पहली पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया है, इसका पता चलने पर विवाद हुआ है। लड़की व उसके परिवार के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया।