UP Weather: फरवरी की शुरुआत होगी वर्षा के साथ, अचानक से बढ़ी गलन

up-weather-news

लखनऊ, संवाददाता :उत्तर प्रदेश में फरवरी की शुरुआत वर्षा के साथ होगी। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे एक से तीन फरवरी तक बारिश के आसार हैं। पछुआ हवाओं से तापमान गिरा है और कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है।

उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हुईं जिससे ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पछुआ से सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ गया है।  मौसम विभाग का कहना है कि एक फरवरी से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे एक से तीन फरवरी के दाैरान पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश की संभावना बनेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया किअगले 48 घंटों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

बृहस्पतिवार को आगरा में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य पहुंच गई। वहीं फर्रूखाबाद में 20 मी और बरेली में 40 मी दृश्यता दर्ज हुई। 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। वहीं 25.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सोनभद्र का चुर्क सबसे गर्म रहा।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World