नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाई कोर्ट जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की 26 अक्तूबर को हुई बैठक के बाद जारी बयान में इन सिफारिशों की जानकारी दी गई। 4 जजों के पदोन्नति की सिफारिश कॉलेजियम ने तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस पी. सैम कोशी को दिल्ली हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके अलावा गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस मानश रंजन पाठक के उसी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट में कार्यरत जस्टिस तपाब्रत चक्रवर्ती को तेलंगाना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। ये सिफारिशें 26 अक्टूबर को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक के बाद जारी एक बयान के जरिए घोषित की गई हैं। नियुक्ति की क्या है प्रक्रिया हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अदालत के प्रशासनिक कामकाज की निगरानी करने के साथ मुकदमों के अलॉटमेंट और पीठों के गठन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशें इसी प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं। कॉलेजियम की ओर से नामों की अनुशंसा किए जाने के बाद केंद्र सरकार नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाती है। नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित जज नए हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालते हैं। चारों जजों की नियुक्ति से संबंधित हाई कोर्ट के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव होगा। नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका अहम हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीशों की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कॉलेजियम में भारत के प्रधान न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज शामिल होते हैं। नियुक्तियों से जुड़ी सिफारिशों पर केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाती है। अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित जज निर्धारित हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालते हैं। Post navigation मेलाडुंगरी पहुंचीं 3 हेली उड़ानें, यात्रियों को मिली राहत CG में रेल नेटवर्क को 10,775 करोड़ रुपये से 11 परियोजनाएं पूरी, खरसिया-धरमजयगढ़ और रावघाट तक नई रेल लाइन