नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजे अबू कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। भारत में भी कई बड़े हमलों को उसने अंजाम दिया था। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद का करीबी माना जाता रहा है। रियासी हमले का मास्टरमाइंड था अबु कताल9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी अबु कताल ही था। साल 2023 में हुए राजौरी हमले का जिम्मेदार भी अबु कताल ही था। वो सिंघी जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी था। Post navigation EC : चुनाव आयोग की वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की तैयारी America : तूफान से जंगलों में फैली आग, 20 की मौत और सैकड़ों जख्मी