नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के कई भागो में एक सप्ताह तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 26 अप्रैल तक वर्षा का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। आज भी कई भागों में वर्षा की संभावना है। अंधड़ चनने का भी येलो अलर्ट है। शिमला में भी धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 100 सड़कें अभी भी बाधितशनिवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में बर्फबारी व भूस्खलन से तीन नेशनल हाईवे व 104 सड़कें यातायात के लिए प्रभावित थीं। वहीं, राज्य में 141 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। सबसे ज्यादा 99 सड़कें लाहौल-स्पीति जिले में प्रभावित हैं। न्यूनतम तापमानशिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर 14.1, भुंतर 11.6, कल्पा 3.5, धर्मशाला 14.2, ऊना 14.8, नाहन 17.3, केलांग -0.5, पालमपुर 13.0, सोलन 11.6, मनाली 4.1, कांगड़ा 15.2, मंडी 15.1, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 17.1, चंबा 12.7, डलहौजी पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Post navigation Jammu Kashmir : पाक सीमा से सटे गांवों में मतदान के लिए दिखी कतारें आपाटोला मुठभेड़ पर माओवादियों ने प्रेस नोट जारी करके 29 की बताई पहचान