Weather : इन तीन राज्यों में झमाझम वर्षा से बढ़ेगी ठंड

weather-news

नई दिल्ली ,डिजिटल डेस्क : मानसून की विदाई के बाद दक्षिण के कुछ राज्यों में वर्षा का सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं, उत्तर भारत में सर्दियां पैर पसारने लगी हैं। बीते दिन से दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में बदलते मौसम का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, ठंड दबे पांव दस्तक दे रही है, जिससे रात के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कुछ जगहों पर रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

ठंड पर IMD का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। वहीं, अगले 6-7 दिनों में तापमान में इससे भी अधिक गिरावट देखी जा सकती है। खासकर मध्य और पश्चिमी भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत की बात करें तो IMD के अनुसार अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है। वहीं, इसके बाद 3-4 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में ठंड बढ़ने क संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान सुबह-शाम धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी समेत आसपास के हिस्सों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 13-14 सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

पहाड़ी राज्यों में गिरेगा पारा

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी देखने को मिली है। इन राज्यों में तापमान और भी अधिक गिरने की उम्मीद है। ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है।

यूपी-बिहार में मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों में बदलते मौसम का असर यूपी-बिहार के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटे में पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है, जिसके बाद 4-5 दिन तक तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। हालांकि, इसके बाद इन राज्यों में ठंड का सितम बढ़ने की उम्मीद है।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World