Chandrayaan-3 Landing : ISRO ने चांद पर तिरंगा फहराकर रचा इतिहास

CHANDRAYAN-3-LANDING

नई दिल्ली,एनएआई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।

मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

पूरी मानवता के लिए है चंद्रयान-3 मिशनः पीएम मोदी

पूरी मानवता के लिए है चंद्रयान-3 मिशनः पीएम मोदी
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत का यह सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मिशन पूरी मानवता के लिए है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ISRO को दी बधाई
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिया जो कोई नहीं कर सका।

चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक विश्व के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिको ने इस असम्भव को संभव कर दिखाया है। वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूं।”

इसरो हेड ने अपनी टीम को दी बधाई
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपने सभी साथियो को बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *