नई दिल्ली वर्ल्ड डेस्क : Japan Earthquake : जापान में 7.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो में सबसे तगड़े झटके महसूस किए गए। मौसम एजेंसी के मुताबिक, ये भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 4 बजकर 27 मिनट पर आया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र कुमामोटो में थादक्षिण-पश्चिमी जापान में एरियाके सागर और यात्सुशिरो सागर के लिए एक मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार इसका केंद्र कुमामोटो के तटीय शहर उकी के पास था। ये भूकंप जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई पर था, इसलिए झटके बेहद तेज महसूस किए गए हैं। फिलहाल नुकसान को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी भूकंप के तुरंत बाद जापानी प्रशासन ने तटीय इलाकों के लिए 1 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठने की चेतावनी जारी कर दी है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी जापान के कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी के लिए आपातकालीन अलर्ट जारी किए गए हैं। तटीय इलाकों और नदियों के पास रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। क्षेत्र के प्रमुख परमाणु बिजलीघरों जैसे सेंडाई और जेनकाई न्यूक्लियर पावर स्टेशन से फिलहाल किसी भी तरह की गड़बड़ी या खतरे की खबर नहीं है। लोगों से अपील की जा रही है कि गिरे हुए या टूटे बिजली के तारों को न छुएं। साथ ही कहीं भी बिजली के उपकरणों या लाइनों में नुकसान दिखने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। Post navigation वायुसेना ने असम और नागालैंड में बाढ़ से 458 लोगों को सुरक्षित निकाला