Ghatampur : कब्जेदारी में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से मारपीट

ghatamapara-thana-ke shetatara-ka-ghatana

कानपुर नगर, संवाददाता : थाना क्षेत्र के स्योंदी ललईपुर गांव में रविवार की शाम कब्जेदारी के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से ही एक पक्ष भिड़ गया। गाली गलौज व हाथापाई कर दी। जिससे एक उपनरीक्षक व महिला आरक्षी को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल कर्मियों का मेडिकल कराकर हमलावर आठ नामजद व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम स्योंदी ललईपुर में दो पक्ष जमीन की कब्जेदारी को लेकर मारपीट कर रहे थे। वहां पहुंचे तो गांव के राज सिंह, विकास सिंह, धर्मव्रत सिंह, विशाल सिंह, श्याम सिंह पत्नी धर्मवीर सिंह, निधि सिंह पुत्री धर्मवीर सिंह, सपना सिंह पत्नी देवव्रत सिंह, नीतू सिंह पुत्री धर्मव्रत सिंह व अन्य अज्ञात लोग एकत्र होकर गाली गलौज कर रहे थे।

सूचना थाने में  देने पर महिला आरक्षी रीमा यादव, उपनिरीक्षक कृष्णकान्त, केशव प्रसाद, धनन्जय सिंह को मौके पर भेजा गया। जब उन लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तो उपरोक्त सभी एक राय होकर हम पुलिस वालों को गन्दी गन्दी गलियों देने लगे व  उपनिरीक्षक अभिषेक से मारपीट व हाथापाई करने लगे जिससे मुझ उनकी ठुड्डी के नीचे चोट आई व निधि सिंह ने अन्य महिलाओं के साथ महिला आरक्षी रीमा यादव के साथ हाथापाई करते हुए नाखून से चोट पहुंचाई। साथ ही सभी धक्का मुक्की देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने आरोपी राज सिंह, विकास, विशाल, धर्मवृत व आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World