काशी में वर्षा डेढ़ घंटे में 12 डिग्री लुढ़का पारा, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

varanasi-weather

वाराणसी, संवाददाता :Varanasi News: वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को  डेढ़ घंटे में 12 डिग्री पारा लुढ़का। वहीं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बही। 4-5 अप्रैल और 7 से 9 अप्रैल तक आंधी-तूफान संग बारिश की चेतावनी दी गई है। 

आंधी-तूफान के साथ शुक्रवार को जिले में 2.6 मिमी बारिश हुई। बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। डेढ़ घंटे में ही पारा 12 डिग्री तक लुढ़क गया। दोपहर एक बजे तक पारा 37 डिग्री था, जो ढाई बजे 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे शहरियों ने सिहरन महसूस की। 

लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 और 5 अप्रैल को भी बारिश का यलो अलर्ट है, जबकि 7 से 9 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं। इस सप्ताह एक भी दिन बिना बारिश के रहने की संभावना कम है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 और 5 अप्रैल को भी बारिश का यलो अलर्ट है

लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 और 5 अप्रैल को भी बारिश का यलो अलर्ट है, जबकि 7 से 9 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं। इस सप्ताह एक भी दिन बिना बारिश के रहने की संभावना कम है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आंधी के साथ उड़ती चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी
चिरईगांव। संदहा में तेज आंधी के साथ उड़ती चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे चार बीघा खेत की फसल जलकर राख हो गई। संदहा निवासी अजय सिंह कोटू और वीरेंद्र सिंह के खेत में अधिया पर शारदा देवी ने गेहूं की बुवाई की थी। फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और कटाई की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक आग लगने की सूचना मिली। 

शारदा देवी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं। तब तक आसपास के ग्रामीण बाल्टी और डिब्बों में पानी भरकर आग बुझाने में जुटे थे। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के सर्किल लेखपाल पीयूष पांडेय मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World