कानपुर देहात,संवाददाता :Kanpur dehat News: 21 फरवरी अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के अवसर पर शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा कार्यक्रम में हिंदी भाषा में अपना अहम योगदान देने वाले कवियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर "मातृ भाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान"से सम्मानित किया गया है। जिसमें की उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के विख्यात कवि सुरेश सचान पटेल जी को भी मातृ भाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से विभूषित किया गया है।
शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित वैश्विक हिंदी अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के प्रसिद्ध लेखक तथा साहित्यकार कवि सुरेश सचान पटेल को "मातृ भाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान" से सम्मानित किया गया है।
कवि सुरेश सचान पटेल उत्तर प्रदेश प्रांत कानपुर देहात जिले के कस्बा पुखरायां के प्रसिद्ध साहित्यकार हैं, इनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है, तथा साहित्य सृजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश की विभिन्न सस्थाओं द्वारा अनेको साहित्य सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं।
इनके दो काव्य संग्रह 1- काव्य सरिता 2- चहकते गीत प्रकाशित हो चुके हैं, साथ ही उनके पंद्रह साझा काव्य संग्रह भी प्रकाशित हो चुके हैं।
संस्था द्वारा "मातृ भाषा रत्न मानद उपाधि" से सम्मानित किए जाने पर वरिष्ठ साहित्यकार कवि सुरेश सचान पटेल को देश विदेश से सभी इष्ट मित्रों ने बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान की हैं।