Kanpur : बच्चे के खेलने के विवाद में गोली चलने से बुजुर्ग का पंजा उड़ा

KANPUR-NEWS (2)

कानपुर,संवाददाता : जाजमऊ के नई बस्ती हाशमी रोड में बच्चे के खेलने के विवाद में सिरफिरे ने गोली चला दी। इसमें वृद्ध का पंजा उड़ गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बच्चे के खेलने के विवाद में फायर किया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सिरफिरे ने लाइसेंसी बंदूक से किया फायर

कानपुर के जाजमऊ में सोमवार की शाम को बच्चों के खेलने के विवाद में एक सिरफिरे ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायर झोंक दिया। इससे वृद्ध के हाथ का पंजा उड़ गया और पेट में छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया।

जाजमऊ के नई बस्ती हाशमी रोड निवासी वसीम टेनरी में मजदूरी करते हैं। उनका आठ साल का बेटा आतिफ सोमवार की शाम को बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते वह पास के अर्शी घर तक चला गया। तभी अर्शी घर से बाहर निकला और आतिफ को गाली गलौज कर भगा दिया। इसके बाद जब वसीम टेनरी से घर पहुंचे।

इस पर आतिफ ने अर्शी की शिकायत की। इस पर वसीम अर्शी के पास शिकायत लेकर पहुंचे , तो वह मारपीट करने लगा। साथ ही अपनी डबल बैरेल बंदूक से एक फायर भी झोंक दिया। इससे गोली वसीम के पिता सगीर अहमद (65) को लगी। इससे उनके बाएं हाथ का पंजा उड़ गया और पेट में छर्रे लग गए।

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल काो कांशीराम अस्प्ताल लेकर पहुंची। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार कर हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने कहा कि बच्चे के खेलने के विवाद में फायर किया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *