Khushi Kapoor ने Vedang Raina के जन्मदिन पर शेयर की अनदेखी तस्वीर

ENTERTAINMENT-NEWS

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करने वाले वेदांग रैना आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर अभिनेता को ढेरो बधाइयां मिल रही हैं। उनके फैंस और फ्रेंड्स सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें विश कर रहे हैं।

ऐसे में अब वेदांग रैना की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री खुशी कपूर ने भी उन्हें विश किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टा स्टोरी पर ब्वॉयफ्रेंड की खास फोटो शेयर की है, जो बढ़ी तेजी से वायरल हो रही है।

खुशी कपूर ने किया विश
खुशी कपूर ने रविवार को वेदांग रैना के जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो साझा की जिसमें वेदांग एक पप्पी के साथ दिख रहे हैं।

काफी समय से कर रहे हैं डेटिंग ?
वेदांग रैना और खुशी को लेकर काफी समय से अनुमान लगाए जा रहे है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब कि, बीते दिनों वेदांग ने खुशी के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई बताई थी। वेदांग ने कहा था कि वह खुशी को डेट नहीं कर रहे हैं। मेरा उनके साथ वाकई एक मजबूत बॉन्ड है। हम लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

खुशी कपूर का वर्कफ्रंट
खुशी कपूर जल्द अब इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वह इन दिनों लव टुडे के हिंदी रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *