नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड का न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 15 मार्च को मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। कुछ माह पहले कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई किया था और हमेशा- के लिए एक-दूजे के हो गए। अब शादी के लगभग पांच दिन बाद दोनों मुंबई लौटे हैं। मुंबई पहुंचे कृति और पुलकित बुधवार को पुलकित सम्राट कृति खरबंदाऔर पुलकित की शादी के बाद पहली बार मुंबई आए हैं। इस दौरान कपल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आये। कृति खरबंदा का लुकइस अवसर पर नई नवेली दुल्हन कृति खरबंदा लाइट पिंक कलर के अनारकली सूट पहने नजर आई। इस दौरान सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, गले मंगलसूत्र पहने नजर आई। ससुराल में हुआ था अभिनेत्री का भव्य स्वागतशादी के बाद कृति खरबंदा का अपने ससुराल में भव्य स्वागत किया गया था। नई बहू के आने की खुशी में अभिनेता के परिवार वालों ने बैंड बाजे से कृति का गृह प्रवेश करवाया था। इस दौरान अभिनेत्री ने भी खूब डांस किया था। पहली रसोई में बनाया था हलवाकृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली रसोई की झलकियां शेयर किया था और लिखा था, “मेरी पहली रसोई।” Post navigation केंद्र सरकार का SC में जवाब, रोहिंग्या मुस्लिम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा IPL 2024 : ‘ओले ओले’ गाने पर थिरके रिंकू सिंह और हेड कोच चंद्रकांत