Khargone : किसान पर तेंदुए का हमला,बिना डरे किया मुकाबला, हाथ पर घाव

KHARGONE-NEWS

खरगोन, संवाददाता : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद ब्लॉक के ग्रामीण अंचल में तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। तेंदुए ने खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हालांकि, इस दौरान युवक ने खुद को बचाने के लिए बिना डरे उसका सामना किया। इस दौरान तेंदुए ने युवक के हाथ पर तीन स्थानों पर अपने दांत गढ़ा दिए। इसके बाद तेंदुए भाग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवक को सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन विभाग वन्य क्षेत्र में तेंदुए की तलाश कर रहा है।

घटना के बाद तेंदुआ वापस जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल हुए ग्राम बांकावा के किसान संजय गुर्जर ने बताया कि वह अपने खेत पर फसलों में खाद देने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच अचानक तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। मैंने बिना डरे तेंदुए का सामना किया, जिससे वह शरीर पर हमला नहीं कर पाया। हालांकि, उसके हमले में हाथ पर चोट आई है।

घायल को ग्रामीणों की मदद से सनावद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल प्रभारी डॉक्टर हंसा पाटीदार ने बताया कि घायल संजय का प्राथमिक उपचार कर अन्य इंजेक्शन लगना है । इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। किसान के साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले नगावा मर्दाना के आसपास के क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया था। तेंदुए के क्षेत्र में होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम उसकी तलाश में ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में गश्त कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *