नई दिल्ली, न्यूज़ डेस्क : पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। शीतलहर का असर उड़ानों और ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कई दिनों तक कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। 150 से ज्यादा उड़ानें और ट्रेनें भीषण शीतलहर के कारण प्रभावित हुई हैं। दिल्ली का हाल मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानि रविवार की सुबह राजधानी में मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 एवं 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मंगलवार से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि होगी एवं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाके में भी अमूमन यही हाल रहने की संभावना है। पंजाब का मौसमबात करें पंजाब की तो यहां रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री न्यूनतम तापमान 06 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर चलेगी। कोहरा छाने की संभावना है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। यूपी में शीतलहरउत्तर प्रदेश में कोहरे का असर बढ़ने से लगातार चौथे दिन शनिवार को भी धूप का दर्शन नहीं हुआ। गलन भी बढ़ती जा रही है और प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। घने कोहरे के कारण प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन शनिवार को उड़ानें रद रहीं। लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि, मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और इसके कारण नमी की अधिकता है और हल्की शीतलहर भी है। रविवार को भी ऐसा ही मौसन रहने की संभावना है। बिहार में घना कोहराराजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष भागों में मध्यम दर्जे के कोहरे का प्रभाव रहेगा। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट व पछुआ के कारण ठंड में वृद्धि की संभावना है। दो से चार जनवरी के दौरान पटना सहित दक्षिण भागों के 19 शहरों के एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। Post navigation Pakistan : कार्यकर्ता सनम जावेद को अदालत ने दो दिनों के रिमांड पर भेजा Dunki Collection : नए साल में ‘डंकी’ बनाएगी डबल सेंचुरी