Janmashtami 2023 : कान्हा के स्वागत में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

KRISHNA-JANMASHATMI

मथुरा,शिल्पा सिंह : कृष्णा के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन दुल्हन की तरह सज गया है। जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए बुधवार से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में 7 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे नंद लाल का जन्म होगा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजन शुरू कर दिए गए हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। मथुरा-वृंदावन को 6 सेक्टर और 33 जोन में बांटते हुए मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के अतिरिक्त पीएसी, आरएएफ को नियुक्त कर दिया गया है।

खुफिया एजेंसियों ने इस बार करीब 80 लाख लोगों के आने की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट है। वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल स्थित सभी गेस्ट हाउस, आश्रम, होटल में कमरे बुक हो गए हैं। किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो इसके लिए पर्यटन हेल्पलाइन नंबर 18601801508 जारी कर किया गया है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां मथुरा और वृंदावन में जोर शोर से शुरू हो गई हैं। यहां तारीखों को लेकर असमंजस की जो स्थिती बनी हुई थी, वह भी खत्म हो गई है। मथुरा जन्मभूमि और बांके बिहारी मंदिर पर एक ही दिन यानि 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *