नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर उनके गैरकानूनी पीएम के आरोप को लेकर निशाना साधा। रिजिजू ने खरगे पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों के मुख्यमंत्री भी गैरकानूनी हैं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रिजिजू ने कहा, “क्या आप गैरकानूनी सांसद हैं खरगे जी? क्या राहुल गांधी गैरकानूनी सांसद हैं? क्या तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड के मुख्यमंत्री गैरकानूनी हैं? भारत के संविधान का अपमान करना बंद करें।” खरगे के यह आरोप लगाने के बाद कि देश में गैर-कानूनी चुनाव हो रहे हैं, जुबानी जंग शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह “गैर-कानूनी” नेता हैं। Post navigation हूती लड़ाकों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान छेड़ेगी सऊदी और यमनी सेना प्रदर्शनों के जरिये देश की छवि खराब कर रहा कम्युनिस्ट-इस्लामिस्ट गठजोड़