लखनऊ, संवाददाता :UP Legislative Council Elections: लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को जीत हासिल हुई। भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो सपा के सुशील कुमार रहे। मतगणना स्थल पर भाजपा-सपा समर्थकों में नोकझोंक, हंगामा रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थकों के मतगणना स्थल में जाने की कोशिश पर हंगामा हो गया। वहां मौजूद सपा प्रत्याशियों के समर्थकों ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी बिना पास की जांच किए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दे रहे हैं। इस दौरान गेट पर शोर-शराबा होने से कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके अलावा मतगणना स्थल पर स्नातक क्षेत्र के सात नंबर टेबल पर वोट की गिनती के दौरान भी सपा और भाजपा समर्थकों में हल्की नोक झोंक हुई। सूचना पर पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी को करीब 50 फीसदी वोट मिलने का दावा रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम पूरा हो गया है। इसके तहत 14 टेबलों पर करीब 14 हजार मतों की गिनती हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। पहले राउंड की गिनती के बाद बाहर आए प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी को करीब 50 फीसदी वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे नंबर पर बताए जा रहे हैं। तीसरे स्थान के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सोहनलाल और जगजीवन के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वहीं, लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम पूरा नहीं हो सका है। इस कारण वहां के रुझान अभी सामने नहीं आए हैं। स्नातक सीट पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा आगे लखनऊ में चल रही शिक्षक निर्वाचक वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रत्याशी सपा के संजय सिंह से करीब पांच सौ वोटों से आगे बताए जा रहे हैं। शुरुआती दौर में गड़बड़ी के आरोप रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना के शुरुआती दौर में ही दो प्रत्याशियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। अटेवा के प्रत्याशी विजय कुमार बंधु और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने मतगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। वोटों की गिनती की प्रक्रिया हुई शुरू लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। यह चुनाव बैलेट पेपर पर हुए थे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार के अलावा शेष 25 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीज सुबह आठ बजे मतपेटियों से मतपत्र निकालने के बाद उनकी गड्डियां बनाई जाएंगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट मौजूद रह सकेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मीडिया बंधुओं के लिए मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है। Post navigation चांदी 1,98,000 रुपये प्रतिकिलो पहुंची, सोना भी टूटा, भावों में गिरावट से सराफा बाजार में बढ़ी रौनक