नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : साल 2022 से पेंडिंग चले आ रहे महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव आखिरकार 15 जनवरी को होंगे। 29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के लिए यह चुनाव होंगे। वोटों की गिनती अगले दिन यानी 16 जनवरी को होगी।
वोटिंग के लिए कुल 10,111 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इस चुनाव में 1 जुलाई, 2025 को रिवाइज्ड वोटर लिस्टका इस्तेमाल किया जाएगा। उम्मीदवार 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जनवरी, 2026 होगी, जबकि चुनाव चिन्ह 3 जनवरी, 2026 तक अलॉट किए जाएंगे।
10,111 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे मुंबई में
वोटिंग के लिए मुंबई में कुल 10,111 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इस चुनाव में 1 जुलाई, 2025 को रिवाइज्ड वोटर लिस्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। उम्मीदवार 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं।
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जनवरी, 2026 होगी, जबकि चुनाव चिन्ह 3 जनवरी, 2026 तक अलॉट किए जाएंगे।
29 में से 28 नगर निगमों में मल्टी-मेंबर वार्ड होंगे। उम्मीद है कि वोटिंग में 3 करोड़ 48 लाख की बड़ी बढ़ोतरी होगी। राज्य चुनाव आयोग के लेटेस्ट निर्देशों के अनुसार, चुनावों के लिए नॉमिनेशन फॉर्म ऑफलाइन जमा करने होंगे।
इससे पहले, 27 नवंबर को महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने राज्य भर के 29 नगर निगमों में वोटर लिस्ट को फाइनल करने की डेडलाइन बढ़ा दी थी।
इस कदम का मकसद वोटर वेरिफिकेशन के लिए ज्यादा समय देना और चुनावी लिस्ट की सटीकता सुनिश्चित करना था। ओरिजिनल शेड्यूल 13 नवंबर से 12 दिसंबर, 2025 तक था।
