नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : Manna Dey Birth Anniversary : 1 मई 1919 को कलकत्ता (कोलकाता) में जन्मे प्रभोध चंद्र डे उर्फ मन्ना डे म्यूजिक जगत के कोहिनूर थे, जिनकी कमी कोई पूर्ण नहीं कर सकता है। सिनेमा को सदाबहार गाने देने वाले एक चतुरनार’ (पड़ोसन), ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ (शोले) और ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ (श्री 420) ,’बाबू समझो इशारे’ (चलती का नाम गाड़ी) जैसे गाने आपके प्ले लिस्ट में जरूर शुमार होंगे। इन गानों को मन्ना डे ने ही गाया था। बाल्य काल से था संगीत से लगावमन्ना डे को बाल्यकाल से ही संगीत से जुड़ाव रहा। जब वह स्कूल में थे तो स्टेज शो किया करते थे। फिर धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी स्पोर्ट्स में भी बढ़ी और बॉक्सिंग पहलवानी व् बॉक्सिंग करने लगे। मगरलक्ष्य फिर भी नहीं भूले और आगे चलकर मन्ना डे ने संगीत को ही चुना। विद्यासागर कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उस्ताद दाबिर खान और कृष्ण चंद्र डे से संगीत की तालीम हासिल किया और आ गये मुंबई। राजेश खन्ना के कर्जदार थे मन्ना डेमन्ना डे सिनेमा के ऐसे गायक थे, जिनके फैन मोहम्मद रफी भी हुआ करते थे। मगर क्या आपको पता है कि वह किसके फैन थे? आपको जानकर ख़ुशी होगी कि मन्ना डे पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के फैन थे। उन्होंने ज्यादातर वो गाने गाये जिसमें राजेश खन्ना थे। सुरैया के साथ शुरू किया करियरसंगीत की शिक्षा हासिल करने के बाद मन्ना डे साल 1939 में मुंबई आ गये थे। यहां उन्होंने करीब तीन वर्ष तक संघर्ष किया। कई म्यूजिक डायरेक्टर्स को असिस्ट करने के बाद उन्हें पहला बड़ा ब्रेक मिला, वो भी उस समय की मशहूर अदाकारा और सिंगर सुरैया के साथ। फिल्म ‘तमन्ना’ (1942) का गाना ‘जागो आई उषा पोंची बोले जागो’ से वह इंडस्ट्री में चमक उठे। Post navigation Weather Update : देश के आठ से अधिक राज्यों में हीटवेव का अलर्ट Jaunpur : टक्कर मारने के बाद पिकअप सवारों ने कार चालक को पीटा