नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : भारत के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट रोजाना जारी किया जा रहा है। लोगों को बिना कारण घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दिया जा रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और वर्षा का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाके में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। IMD ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बोला है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी वर्षा हो सकती है। असम,अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड , मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में वर्षा के आसार हैं। इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारीमौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में लू चलने की आशंका व्यक्त किया है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। वहीं हरियाणा,पंजाब, छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र,और तेलंगाना के कुछ इलाको में वर्षा हो सकती है। बिहार में तो पारा 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है। झारखंड में लू के चक्कर में 8 तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। Post navigation Plastic Pollution : प्लास्टिक प्रदूषण पर वैश्विक संधि के मसौदे पर हुई चर्चा Manna Dey मन्ना डे पहले सुपरस्टार Rajesh Khanna के थे फैन