Paper Leak : मास्टर माइंड राजीव नयन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

RAJIV-NAYAN

प्रयागराज, संवाददाता : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्र को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राजीव नयन मिश्र की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।

आरओ-एआरओ पेपर लीक के साजिशकर्ता राजीवन नयन मिश्रा को बुधवार को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है । राजीव नयन मिश्र उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक प्रकरण का भी साजिशकर्ता है। उसे प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में दर्ज प्रकरण में जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।

दो मार्च को यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण में प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में राजीव नयन मिश्रा का नाम साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था।

11 फरवरी को आरओ-एआरओ की परीक्षा हुई थी। राजीव नयन मिश्रा को नोएडा,मेरठ और कौशांबी में दर्ज मामलों में पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। वहीं कौशांबी पुलिस ने आरओ/एआरओ पेपर लीक प्रकरण में साजिशकर्ता राजीव नयन मिश्रा समेत 23 सदस्यों पर गैंगस्टर लगा दिया है। कौशाम्बी पुलिस ने कोखराज,मंझनपुर व प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमों को आधार बनाकर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी की अदालत ने राजीव नयन मिश्रा को जमानत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *