अलीगढ , संवाददाता : डीएस कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में एमए अंतिम वर्ष की फाविहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए एलएलबी पंचम सेमेस्टर की खुशबू दूसरे और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की अंजलि गौतम तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, एमएससी फाइनल ईयर की ममता और बीएससी पंचम सेमेस्टर की लाइबा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। निर्णायक मंडल में चित्रकला एवं चित्रांकन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता गुप्ता, शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अंजना कुमारी और अंग्रेजी विभाग की डॉ. नीलम श्रीवास्तव शामिल रहीं। Post navigation मकान के भीतर जमीन में गड़े 3 ड्रमों से मिले करोड़ों रुपये हैंडबाल में प्रयागराज, बस्ती व मिर्जापुर ने दिखाया दम