microsoft-news

बेंगलुरु, डिजिटल डेस्क : माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी ? पनी के प्रवक्ता के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

हालांकि, कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों की संख्या पर तत्काल टिप्पणी नहीं की। एक सूत्र के अनुसार, एआई एक्सपीरियंस, कोपायलट, वित्त, मानव संसाधन, एक्सबॉक्स और विंडोज प्लस डिवाइसेज समेत प्रमुख विभागों के कर्मचारियों को पेशकश की गई है। मार्केटिंग, वाणिज्यिक कारोबार और सुरक्षा इकाइयां इसमें शामिल नहीं होंगी।

कंपनी ने क्या कहा ?

माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका, कनाडा, भारत और ब्रिटेन में चुनिंदा टीमों के वाइस प्रेसिडेंट स्तर और उससे नीचे के कर्मचारी इसके पात्र होंगे, जबकि कर्मचारियों के कुछ समूहों जिनमें डेटा सेंटर, सेल्स और मार्केटिंग में काम करने वाले लोग शामिल हैं को इससे बाहर रखा गया है।

एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन ने कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में कहा, “स्वैच्छिक निकास प्रस्ताव (वॉलंटरी एग्जिट ऑफर) इस बात का एक अहम हिस्सा है कि हम बदलाव के प्रति अपने नजरिए को कैसे विकसित कर रहे हैं: हम अधिक लचीलापन ला रहे हैं और जहां तक संभव हो कर्मचारियों को अपना अगला अध्याय खुद तय करने के और अधिक अवसर दे रहे हैं।”