Middle East में जारी जंग के बीच इंडिगो फ्लाइट Ethiopia सीमा से लौटी वापस

indigo-flight

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : Middle East War : दिल्ली से मैनचेस्टर जा (UK) जा रही इंडिगो की फ्लाइट यू टर्न लेकर वापस दिल्ली लौट रही है। इंडिगो की फ्लाइट 6E33 इथियोपिया की सीमा के पास पहुंचकर अचानक बीच हवा से वापस मुड़ गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटराडार24 के अनुसार, दिल्ली से उड़ान भरने के बाद इंडिगो का विमान इथियोपिया की सीमा के निकट हवाई क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक यू-टर्न (वापस मुड़ गया) हो गया। इसके बाद विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश लिया।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली 26 फरवरी के बाद यह इंडिगो की पहली फ्लाइट थी। दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट करीब 7 घंटे उड़ान के बाद वापस लौट रही है।

फ्लाइटराडार24 की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली-मैनचेस्टर मार्ग की ग्रेट-सर्कल दूरी लगभग 6,829 किलोमीटर है, और मार्ग और मौसम की स्थिति के आधार पर औसत उड़ान समय लगभग 11 घंटे है।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World