मुंबई, संवाददाता : भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को जेल भरो सत्याग्रह किया। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी एक कथित अवैध मस्जिद को हटाने की मांग की। सोमैया ने कहा कि टर्मिनल-2 के पास बनी इस मस्जिद को गिराया जाना चाहिए। यदि पुलिस मोहम्मद सरवर को गिरफ्तार नहीं करती है तो वे तब तक पुलिस स्टेशन में ही बैठे रहेंगे, जब तक कि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती। सोमैया ने कहा कि मुंबई मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) और महाराष्ट्र सरकार के आदेश के अनुसार, टर्मिनल-2 के पास बनी मस्जिद को गिराया जाना चाहिए। आगे बोले कि आज लगभग सौ समर्थक मेरे साथ यहां आए हैं। यदि पुलिस मोहम्मद सरवर को गिरफ्तार नहीं करती है तो मैं तब तक पुलिस स्टेशन में ही बैठा रहूंगा, जब तक कि एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती। यह विरोध प्रदर्शन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास स्थित एक मस्जिद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच हुआ। सोमैया ने कहा कि यदि जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे स्वयं जाकर इस ढांचे को गिरा देंगे। Post navigation दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंडक, कई इलाकों में गिरे ओले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत का दबदबा बरकरार