BIHAR : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- मैं बिहार को अपना राज्य मानती हूं

BIHAR-NEWS

पटना, ब्यूरो : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज बिहार के चतुर्थ कृषि रोडमैप के शुभारंभ के मौके पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मैं बिहार और बिहार के लोगों और संस्कृति से भलीभांति परिचित हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार आ चुकी हैं। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति बापू सभागार पहुंचीं। यहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधा, राष्ट्रपति की पोट्रेट और भागलपुरी सिल्क की साड़ी देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने चौथे कृषि रोड मैप को लॉन्च किया। कृषि रोडमैप का प्रजेंटेशन दिया गया। पीपीपी मोड में खेती की जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज बिहार के चतुर्थ कृषि रोडमैप के शुभारंभ के मौके पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। राष्ट्रपति के रूप में मेरी भले ही यह पहली यात्रा है लेकिन मैं बिहार और बिहार के लोगों और संस्कृति से भलीभांति परिचित हूं। पड़ोसी राज्य झारखंड मैं छह साल राज्यपाल रही। मैंने बिहार की जीवनशैली और संस्कृति को करीब से जाना है और महसूस भी किया है। मेरा गृह राज्य उड़ीसा भी ऐतिहासिक रुप से बिहार से जुड़ा हुआ है।

इसीलिए मुझे लगता है कि मैं भी अपने आपको बिहारी कह सकती हूं। मैं बिहार को अपना राज्य मानती हूं। मुझे बिहार के मुख्यमंत्री अक्सर बुलाते हैं इसलिए मैं बीच बीच में आती रहूंगी। मुझे प्रेसिडेंट के बाद अपने गांव जाकर कृषि का कार्य करना है। बिहार हर क्षेत्र में रोड मैप बनाकर काम कर रहा है। बिहार हैपिनेस इंडेक्स पर कार्य कर रहा है, इसलिए विकास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *