लॉस एंजिल्स, एपी : नए वर्ष का आगाज होते ही अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। लॉस एंजिल्स में अलग-अलग जगहों में हुई गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार , अधिकारियों ने कहा कि लॉस एंजिल्स शहर के एक व्यावसायिक इलाके में न्यू ईयर पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्या कहापुलिस के अनुसार सोमवार देर रात्रि करीब एक बजे गोलीबारी की आवाजें सुनाई दिया था । जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को भागते हुए देखा। इस दौरान कई लोग घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़े हुए मिले। महिला और पुरुष की हुई गोलीबारी में मृत्युपुलिस ने कहा कि एक पुरुष और महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने शुरुआत में कहा था कि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि , बाद में आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई। कहा जा रहा है कि यह गोलीबारी एक पार्टी में विवाद के कारण हुई। फिलहाल किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। Post navigation नववर्ष पर मां वैष्णो देवी के दरबार में पचास हजार से अधिक भक्तों ने नवाया शीश IPS Arun Mohan Joshi देश के सबसे कम उम्र में बने आईजी