UP : निकाह के दो घंटे बाद दूल्हे ने बोला तीन तलाक, लड़कीवालों ने दर्ज कराया मुकदमा

AGRA-NEWS

आगरा,संवाददाता : आगरा के ताजगंज स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार तड़के दो बजे दो बहनों का निकाह हुआ। एक की विदाई हो गई। दूसरी की विदाई से पहले ससुरालियों ने कार और जेवरात की मांग रख दी। लड़की पक्ष ने मिन्नतें कीं। हाथ जोड़े, लेकिन ससुराली नहीं माने। दूल्हा भी रिश्तेदारों के सामने ही दो घंटे बाद तीन बार तलाक बोलकर चला गया। मामले में दूल्हे सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में हुआनिकाह

ढोलीखार, मंटोला निवासी कामरान वारसी ने बताया कि बुधवार को उसकी दो बहनों गौरी और डौली का निकाह फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में था। शादी में बहनों को गृहस्थी का सामान, जेवरात, कैश, दावत पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए। धूमधाम से बरात चढ़ी। पहले गौरी का निकाह पढ़ा गया। गौरी दूल्हे अमन के साथ विदा हो गई। इसके बाद तड़के चार बजे डौली का निकाह हुआ। इसके बाद उसकी दूल्हे आसिफ के साथ विदाई की बारी आई।

आरोप है कि दूल्हे के परिजन ने कार की डिमांड कर दी। दुल्हन के घरवालों ने मिन्नत की लेकिन ससुरालीजन का दिल नहीं पसीजा। परिवार के लोगों के समझाने पर भी विदाई के लिए तैयार नहीं हुए। हंगामा होते देखकर दूल्हे के अधिकांश परिजन वहां से चले गए। चंद रिश्तेदार के साथ दूल्हा आसिफ रुका हुआ था। वह भी सुबह 6 बजे वो दुल्हन डौली के सामने तीन बार तलाक बोलकर चला गया।

दूल्हे के परिजन ने की कार डिमांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *