मां का किरदार निभाने वाली Nirupa Roy कभी थीं लीड हीरोइन, कई फिल्मों में छोड़ी छाप

Nirupa-Roy

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : निरूपा रॉय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की आइकोनिक स्टार रही हैं। फिल्मों में उन्होंने मां का किरदार निभाने के लिए खूब शोहरत पाई। यहां तक कि एक ऐसा दौर भी आया जब लगभग हर बड़ी फिल्म में मां के किरदार में निरूपा रॉय ही होती थीं।

निरुपा रॉय ने देव आनंद से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई सुपरस्टार्स की मां का किरदार निभाया। वो शायद एकलौती ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों की मां का रोल प्ले किया। निरूपा रॉय ने 1955 में देव आनंद की मां की भूमिका निभाई। हालांकि, उम्र में वो उनसे लगभग 8 साल छोटी थीं।

निरूपा रॉय की दमदार फिल्मोग्राफी

निरुपा रॉय ने कई फिल्मों में काम किया, उनकी एक लंबी- चौड़ी फिल्मोग्राफी है। कम ही लोग जानते हैं कि मां का किरदार निभाने के लिए निरुपा रॉय ने कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया। दरअसल, निरूपा रॉय ने फिल्म करियर की शुरुआत बतौर लीड एक्ट्रेस की थी। उन्होंने कई अलग-अलग किरदार निभाए।

दो बीघा जमीन
दो बीघा जमीन फिल्म 1953 में आई थी, जिसे बिमल रॉय ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म रबींद्रनाथ टैगोर की बंगाली कविता दुई बीघा जॉमी पर आधारित थी। फिल्म में बलराज साहनी और निरुपा राय लीड रोल में थे।

तांगेवाली
ये फिल्म 1955 में रिलीज हुई थी। तांगेवाली का डायरेक्शन लेखराज भाकरी ने किया था और कुलदीप पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में एक बार फिर बलराज साहनी और निरूपा रॉय ने साथ किया। इनके अलावा टांगेवाली में शम्मी कपूर और अनीता गुहा भी अहम किरदारों में शामिल थे।

गरम कोट
1955 में आई गरम कोट को अमर कुमार ने निर्देशित किया था। वहीं, राजेंद्र सिंह बेदी ने कहानी लिखी थी, जो उन्होंने निकोल गोगोल की अंग्रेजी शॉर्ट स्टोरी द ओवरकोट से अडेप्ट किया था। फिल्म में बलराज साहनी और निरुपा रॉय ने लीड रोल निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *