Flood Alert : पाकिस्तान में भारी बारिश से तीन की मौत

PAKISTAN-NEWS

इस्लामाबाद, एजेंसी : पाकिस्तान में भी बरसात ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। डेरा इस्माइल खान के टैंक जिले के कोट-मुर्तजा इलाके में भारी वर्षा के कारण एक घर की छत गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। चार अन्य लोग घायल हैं। घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मृत्यु हुई है। इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दक्षिणी पंजाब और बलूचिस्तान के कई जिलों में संभावित बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

इन लोगो की हुई मृत्यु
न्यूज के मुताबिक मृतकों की पहचान अस्मा बीबी पत्नी रहमान, रहमान की बेटी सादिया बीबी और बेटे वहीद उल्लाह के रूप में की गई है। घायलों में रहमान और उनके तीन बेटे इरफान ,नसीब उल्लाह,और असमत उल्लाह सम्मिलित हैं।

वजीरिस्तान मार्ग बंद

पाकिस्तान के टैंक जिले में बहुत ज्यादा वर्षा हो रही है। नदियों और नालों में बाढ़ जैसी स्थिति केचलते टैंक-दक्षिण वजीरिस्तान मार्ग को भी यातायात के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया है।

कराची में भारी वर्षा की चेतावनी
पाकिस्तान मौसम विभाग ने 4 से 7 अगस्त तक कराची में बहुत ज्यादा वर्षा की चेतावनी जारी की है। कराची के अधिकांश इलाको में 40 से 60 मिमी के बीच वर्षा हो सकती है। दक्षिणी पंजाब के डेरा गाजी खान और राजनपुर जिलों के लोगों को बहुत ज्यादा बाढ़ के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। बलूचिस्तान के झोब, सिबी, नसीराबाद और कलात जिलों में मध्यम से ज्यादा स्तर की बाढ़ आने की आशंका है।

काबुल नदी से सटे इलाकों में अलर्ट
सिंध के दादू, लरकाना,जमशोरो और हैदराबाद जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। काबुल नदी से जुड़े हुए इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। कोह-ए-सुलेमान में वर्षा के कारण कई गांवों का संपर्क टूट चुका है। रोझान में 100 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। राजनपुर के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *