assam-news

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : Assam news : असम के सोनारी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति को जिसे, उसके परिवार ने मृत मानकर जला दिया था, वह जीवित घर लौट आया है।

दरअसल, असम पुलिस को इस सप्ताह की शुरुआत में सड़क किनारे से एक अज्ञात शव बरामद किया। शव की पहचान सोनारी कस्बे के वार्ड नंबर 12 के निवासी विजय कुर्मी के रूप में की गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इसके बाद विजय कुर्मी के भाई विनोद कुर्मी ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर उसी दिन अंतिम संस्कार किया।

साइकिल चलाकर लौटा घर

लेकिन जिसको मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार किया गया वह इस घटना के करीब 24 घंटे बाद (अगले दिन) साइकिल से घर लौट आया। उसने देखा कि उसके नाम पर मृत्यु अनुष्ठान किए जा रहे थे।

हालांकि, वह इन रस्मों को देखकर भ्रमित हो गया और परिवार से बातचीत के बाद पता चला कि उसे मृत घोषित कर दिया गया था और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

पुलिस या परिजन किसकी गलती ?
एक स्थानीय निवासी ने बताया, “परिवार ने शव की पहचान विजय कुर्मी के रूप में की और अंतिम संस्कार पूरा कर दिया। उसके अचानक लौटने से हर कोई हैरान है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह गड़बड़ी कैसे हुई, और गलत पहचान के कारणों की जांच की जानी अभी बाकी है।