पेरिस, डिजिटल डेस्क : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश में भड़के दंगों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दावे को बेतुका बताया और उन्हें परोक्ष रूप से कड़ा जवाब दिया है। मैक्रों ने किसी का नाम लिए बगैर बुधवार को कहा कि विदेशी नेता फ्रांस के तनावपूर्ण सामाजिक माहौल का अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और जीवनयापन की बढ़ती लागत के खिलाफ प्रदर्शनों के चलते सप्ताहांत में बड़े पैमाने पर दंगे हुए। जमकर लूटपाट और हिंसा हुई, जिसके चलते कर्फ्यू लगाना पड़ा। मैक्रों ने ट्रंप के फ्रांस दंगों पर दावों को बेतुका कहा ट्रंप ने इस हिंसा का इस्तेमाल कथित तौर पर अपने राजनीतिक समर्थकों को लामबंद करने के लिए बगैर किसी ठोस सुबूत के एक रैली में दावा किया कि मुस्लिम प्रवासी इस अशांति के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने मैक्रों से आग्रह किया, ‘अपनी सीमाओं को बंद कीजिए और बहुत देर होने से पहले नियंत्रण अपने हाथ में लीजिए।’ इसके जवाब में मैक्रों ने कहा कि पिछले सप्ताहांत पेरिस और फ्रांस के अन्य शहरों में हुई लूटपाट के बाद विदेशी स्तर पर गलत सूचनाओं का प्रसार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘इसके कारण विदेशी नेताओं समेत कई लोगों की ओर से ऐसी टिप्पणियां की गईं, जो जितनी अस्वीकार्य हैं, उतनी ही बेतुकी भी हैं।’ एक पत्रकार ने जब मैक्रों से पूछा कि क्या उनका इशारा ट्रंप की ओर है तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमने एआइ से बनाई गईं ऐसी तस्वीरें देखी हैं, जिनमें ऐसे दृश्य दिखाए गए, जो वास्तव में फ्रांस में कभी हुए ही नहीं। Post navigation इजरायल ने अक्टूबर में ईरान पर बमबारी की योजना बनाई थी, ट्रंप के एक फैसले से टली कार्रवाई खंडवा में विसर्जन समारोह के दौरान महाकाली की मूर्ति में लगी आग