लखनऊ, संवाददाता : लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित डीएलएफ गार्डन सिटी में निर्मित पीएम आवास योजना के निर्माण में मानक की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। स्थिति यह है कि मकान के प्लास्टर झड़ रहा है। मात्र हाथ की उंगलियों को लगाने से ही दीवार का प्लास्टर उखड़ रहा है। अधिकांश मकानों के प्रवेश द्वार पर सीवर ओवर फ्लो हो रहा है जिसके चलते यहां के निवासियों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। इन सब समस्याओं को लेकर यहाँ के निवासियों ने प्रदर्शन किया। कॉलोनी का निर्माण का लेवल डीएलएफ के जमीन के लेवल से नीचे किया गया है जिसके कारण बरसात के दिनों में जल भराव एक आम समस्या बन चुकी है। जल भराव के चलते बिजली के पैनल जमीन में रखे होने के कारण जब तक जल भराव रहता तब बिजली की कटौती इस कारण की जाती है कि कहीं पानी में करंट आने से कोई बड़ा हादसा न हो जाये। जल भराव के चलते कई – कई दिनों तक बिजली की कटौती करनी पड़ती है। मकानों में फायर सर्विस के लगे सिलेंडर सालों पहले एक्सपायर हो चुके है। ऐसे में यदि कोई आग हादसा हुआ तो फिर बचाव कैसे किया जाएगा ? ऐसे कई प्रश्न यहां के निवासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस कॉलोनी के अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि कॉलोनी के निर्माण में जमकर धज्जियां उड़ाई गई। आगे आरोप लगते हुए कहते है कि डीएलएफ और आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने कॉलोनी के निर्माण में कमीशन खोरी के चलते बेहद घटिया निर्माण किया गया है। जिसका खामियाजा यहां के निवासी भुगत रहे है। इस संदर्भ में जब – जब डीएलएफ को शिकायत की गई तो आश्वासन देकर टाल दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। घटिया निर्माण को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करके निर्माण की जांच करवाऊंगा। Post navigation हैंडबाल में प्रयागराज, बस्ती व मिर्जापुर ने दिखाया दम