लखनऊ, शिव सिंह : रक्षाबंधन पर बहनों को उनके भाइयों के पास पहुंचाने के लिए परिवहन निगम शनिवार से 22 अगस्त तक 320 अतिरिक्त बसें चलाएगा। बसों के चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। बहनों को 18 की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कराया जाएगा। 19 अगस्त को रक्षाबंधन है। त्योहार के लिए मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, सोरों, कासगंज, शिकोहाबाद, बाह, दिल्ली समेत अन्य मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। प्रत्येक बस अड्डे पर इंचार्ज को निर्देशित किया गया है कि वह अपने विवेकानुसार जिस मार्ग के ज्यादा यात्री हो उस मार्ग पर बस का संचालन करें। कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा के आईएसबीटी पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। त्योहार पर एक सप्ताह की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन धनराशि योजना शुरू की है। त्योहार पर ड्यूटी करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशिरक्षाबंधन के त्योहार में 17 से 22 अगस्त तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए निगम ने प्रोत्साहन योजना शुरू किया है। इसके तहत संविदा-चालक परिचालक को 18 सौ किमी बस चलाने पर 1200 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। इसके साथ ही 18 सौ किमी से अधिक बस चलाने वाले चालक-परिचालक को 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को 6 दिन तक ड्यूटी करने वालों को 500 रुपये की धनराशि एकमुश्त दी जाएगी। Post navigation Nazul Property मामले में अवनीश ने बरामद कराई सोने की चेन-दस्तावेज Bangladesh में गृह मंत्री पद से हटाए गए सखावत हुसैन