गोरखपुर, संवाददाता : गोरखपुर में कुछ दिनों से गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। सूरज ढलने के बाद लोग ठंड महसूस करने लगे हैं। शाम होते ही सिहरन और रात 12 बजे के बाद चादर ओढ़नी पड़ रही है। सूर्यदेव के निकलने तक ओस भी पड़ रही है। हालांकि, सुबह शहर धुंध की चादर में लिपटा देखा गया, जो सूरज के निकलते पर छट गया। नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है। दिन में अब उमस और बेचैनी नहीं हो रही है। सुबह-शाम सिहरन ठंड का एहसास भी करा रही है। रविवार की मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को कोहरे का एहसास हुआ, हालांकि यह कोहरा नहीं बल्कि धुंध थी। सुबह 7 बजे तक इसका असर बना रहा। शहर के कई इलाकों की सड़क धुंध के आगोश में रहीं। नौकायन की तरफ से जा रहे वाहन चालक हेड लाइट जलाकर जाते दिखे। वाहनों की रफ्तार पर भी अंकुश लगा था। दिन में धूप की तल्खी कम रही, जिससे तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम 31 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी तीन-चार दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा। रात में ओस पड़ने के साथ भोर व सुबह कोहरा बना रहेगा। Post navigation Lucknow : अस्सी हजार की नकदी के साथ धरा गया इनामी शातिर चोर Israel-Hamas War : इजरायल-हमास युद्ध के बीच लोगों के लिए फिर खोला गया राफा क्रॉसिंग