खंडवा, संवाददाता : MP News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक घर वापसी का मामला सामने आया है। यहां गुड़ी क्षेत्र की रहने वाली मुस्लिम युवती सानिया ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म स्वीकार किया और अपने प्रेमी निखिल के साथ वैदिक विधि से विवाह रचा लिया। घर वापसी के बाद उसका नया नाम सती रखा गया है। यह मामला खंडवा जिले के महादेवगढ़ का है। सानिया बचपन से इस्लाम का पालन करती रही, लेकिन पिछले कुछ समय से उसके मन में आध्यात्मिक जिज्ञासा और सनातन संस्कृति के प्रति आकर्षण बढ़ने लगा। इसी खोज को समझने के लिए वह एक विशेष यात्रा पर निकली। काशी विश्वनाथ के पवित्र वातावरण ने प्रभावित किया वह तीन महीने बनारस में रही, जहाँ काशी विश्वनाथ के पवित्र वातावरण ने उसे गहराई से प्रभावित किया। इस दौरान उसने धर्मग्रंथों का अध्ययन किया और रामायण पढ़ने के बाद उसके विचारों में बड़ा परिवर्तन आया। इसके बाद सानिया मथुरा-वृंदावन पहुंची और कृष्ण-राधा की भक्ति-भावना और आदर्शों को समझा। सानिया का कहना है कि उसने प्रेम को आकर्षण नहीं, बल्कि त्याग, विश्वास और पवित्रता का प्रतीक रूप में समझा। वापसी पर बताया अपना निर्णय, हुआ वैदिक घर वापसी संस्कार आध्यात्मिक अध्ययन पूरा करने के बाद सानिया महादेवगढ़ लौटी और संचालक अशोक पालीवाल को अपनी पूरी यात्रा और मन परिवर्तन के बारे में बताया। इसके बाद पंडितों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार, हवन और वैदिक विधि के साथ उसका घर वापसी संस्कार किया गया। यही नहीं, इस समारोह के बाद उसका नाम बदलकर ‘सती’ रखा गया। प्रेमी निखिल से किया वैदिक विवाह घर वापसी के बाद सती ने अपने प्रेमी निखिल के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। इस अनोखे मामले को लेकर इलाके में लगातार चर्चा का दौर जारी है, और कई लोग इसे व्यक्तिगत आस्था और स्वतंत्र निर्णय का प्रतीक मान रहे हैं। Post navigation SIR पर गरजे गृह मंत्री अमित शाह, बोले-घुसपैठिए तय नहीं करेंगे CM या PM Amit Shah ने कांग्रेस से पूछा, नागरिक बनने से पहले सोनिया मतदाता कैसे बनीं ?