model-shraddha-dubey-shiva-sharma-death-case-

लखनऊ, संवाददाता : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार कर ली गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, STF और लखनऊ लोकल पुलिस ने संक्युत ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि श्रद्धा दुबे बीते कई दिनों से फरार चल रही थी और बार-बार यूपी पुलिस को चकमा दे रही थी। इस कारण यूपी पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही थी।