ayodhya-ram-mandir-trust-appoints-three-member

अयोध्या, संवाददाता : Ayodhya : राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में खाली पड़े तीन सदस्यों के पद पर बुधवार को नियुक्ति हो गई। मणिराम दास जी की छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में तीन पद भरे गए। हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महान्त नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, और महान्त दिनेन्द्र दास की मौजूदगी में मणिराम दास छावनी में चल रही बैठक के दौरान आसपास के क्षेत्र में सघन सुरक्षा घेरा है।

इस बैठक में अयोध्या के राममंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति हुई है। इनकी नियुक्ति चंपतराय, राजेश मिश्रा और स्वर्गीय विमलेन्द्र मोहन मिश्रा के स्थान पर की गई है। अयोध्या के मदन मोहन पाण्डेय, दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्ट का सदस्य नियुक्त किया गया है।शिकोहाबाद की निर्मला यादव विहिप के निधि समर्पण अभियान से जुड़ी रही हैं।

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार

महेश भागचंदका विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। महेश भागचंदका विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। वह अशोक सिंघल फाउंडेशन चलाते हैं। 2020 में राम मंदिर के भूमिपूजन के वक्त उन्हें मुख्य यजमान बनाया गया था। 2024 में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भी वह परिवार के साथ मौजूद थे।

राम मंदिर की पैरवी से जुड़े रहे मदन मोहन पाण्डेय
अयोध्या निवासी मदन मोहन पांडे प्रतिष्ठित वकील हैं और राम मंदिर की पैरवी से जुड़े रहे हैं। योगी सरकार बनने पर उन्हें उच्च न्यायालय में प्रदेश सरकार ने अपर महाधिवक्ता भी बनाया था।