नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

MAU-NEWS

मऊ, संवाददाता : बीते शुक्रवार को नेहरु युवा केंद्र के तत्वधान में जनपद के तत्वबोध इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को युवा सप्ताह के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने अपने उदबोधन में कहा की स्वामी विवेकानंद जी ने जब सिकागो के हाल में संबोधित किया उस समय उनके उद्ध्बोधन से पूरा सिकागो हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणा स्रोत विचारों से आज के युवा पीढ़ी को एक नई उर्जा मिल सकती है। आज का युवा उनके लिखी हुई किताबों का अध्ययन कर अपने चरित्र को मजबूत कर सकता है।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सीओ सिटी मऊ अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा की एक सौ पच्चीस साल पूर्व स्वामी विवेकानंद जी के विचार पहले ही हमें दे दिए थे उसे आज के युवाओं को ग्रहण करने की आवश्यकता है देश का भविष्य आज के के युवाओं के हाथ में है। जब आप आगे बढ़ जायेंगे तो आप अपने दशा और दिशा को तय कर सकते है, उन्होंने अपने उद्दगार को संबोधित व्यक्त करते हुए युवाओं को शुभकामनाएं दी।

जीवन राम इंटर कॉलेज मऊ के प्रवक्ता मृतुन्जय तिवारी ने कहा कि जातिवाद छुआछूत, भेद-भाव पर स्वामी विवेकानंद जी ने आज के 125 साल पूर्व में ही अपने विचार को व्यक्त कर दिया था। उसी के परिदृश्य में देखा जाता है की जातिवाद छुआछूत से ऊपर उठकर ही समाज को नई दिशा और पहचान दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *