मुंबई, संवाददाता। दिल्ली से पुणे जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट से शुक्रवार (20 जून, 2025) को एक पक्षी की टक्कर हो गयी , जिसके बाद फ्लाइट की रिटर्न जर्नी कैंसिल करनी पड़ी। एअरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पक्षी के टकराने का पता पुणे में उतरने के बाद चला। एअर इंडिया के अनुसार फिलहाल विमान को रोक दिया गया है और इंजीनियरिंग की टीम प्लेन की गहन जांच कर रही है। बयान में बोला गया, “पुणे से दिल्ली के लिए 20 जून को निर्धारित उड़ान संख्या AI2470 को पक्षी टकराने के कारन से रद्द कर दिया गया है। इसका पता विमान के पुणे में सुरक्षित लैंडिंग के बाद चला।” यात्रियों के रुकने की व्यवस्था कर रही एअर इंडिया एअरलाइन ने यह भी बोला कि फंसे हुए यात्रियों के लिए रहने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि कैंसिलेशन या कॉम्प्लीमेंट्री रिशेड्यूलिंग पर यात्रियों को रिफंड की पेशकश भी की जा रही है, अगर वो इसका विकल्प चुनते हैं। साथ ही, यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। Post navigation Operation Sindhu : ईरान से निकाले गए 110 छात्रों का जत्था पहुंचा भारत ICICI Prudential Life : बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च